Wednesday, April 26, 2017

मां का विश्वास ....(Mother's faith...)


Image result for positive work

थॉमस अल्वा एडिसन प्राइमरी स्कूल में पढ़ते थे। एक दिन स्कूल में टीचर ने एडिसन को एक मुड़ा हुआ कागज दिया और कहा कि यह ले जाकर अपनी मां को दे देना। एडिसन घर आए और अपनी मां को वह कागज देते हुए कहा, ‘टीचर ने यह आपको देने को कहा है।’ मां ने वह कागज हाथ में लिया और पढ़ने लगी। पढ़ते-पढ़ते उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। एडिसन ने मां से पूछा, ‘इसमें क्या लिखा है मां? यह पढ़कर तुम रो क्यों रही हो?’ आंसू पोंछते हुए मां ने कहा, ‘इसमें लिखा है कि आपका बेटा बहुत होशियार है और हमारा स्कूल नीचे स्तर का है। यहां अध्यापक भी बहुत शिक्षित नहीं हैं। इसलिए हम इसे नहीं पढ़ा सकते। इसे अब आप स्वयं शिक्षा दें।’ उस दिन के बाद से मां खुद उन्हें पढ़ाने लगीं और मां के ही मार्गदर्शन में एडिसन पढ़ते रहे, सीखते रहे। कई वर्षों बाद मां गुजर गई। मगर तब तक एडिसन प्रसिद्ध वैज्ञानिक बन चुके थे और उन्होंने फोनोग्राफ और इलेक्ट्रिक बल्व जैसे कई महान अविष्कार कर लिए थे। एक दिन फुरसत के क्षणों में वह अपने पुरानी यादगार वस्तुओं को देख रहे थे। तभी उन्होंने आलमारी के एक कोने में एक पुराना खत देखा और उत्सुकतावश उसे खोलकर पढ़ने लगे। यह वही खत था जो बचपन में एडिसन के शिक्षक ने उन्हें दिया था। उन्हें याद था कि कैसे स्कूल में ही उन्हें अत्यधिक होशियार घोषित कर दिया गया था। मगर पत्र पढ़ कर एडिसन अचंभे में पड़ गए। उस पत्र में लिखा था, ‘आपका बच्चा बौद्धिक तौर पर काफी कमजोर है।' इसलिए उसे अब स्कूल ना भेजें।’ अचानक एडिसन की आंखों से आंसू झरने लगे। वह घंटों रोते रहे और फिर अपनी डायरी में लिखा, ‘एक महान मां ने बौद्धिक तौर पर काफी कमजोर बच्चे को सदी का महान वैज्ञानिक बना दिया।’

जय गुरूजी. 
(आध्यात्मिक समुद्र ....)

In English:

(Thomas Alva Edison attended primary school. One day, the teacher gave Edison a bundle of paper in school and said that to take it away and give it to his mother. Edison came home and, giving the paper to his mother, said, 'The teacher has told you to give it.' The mother took that paper and read it. After reading, they started flowing tears from their eyes. Edison asked the mother, 'What is it written in the mother?' Why are you crying by reading this? 'Waking up tears, the mother said,' It has been written that your son is very smart and our school is below level. The teachers here are not very educated too. That's why we can not read it. Let it be your education now. 'Since that day, the mother herself started teaching her and studying Edison under the guidance of mother, keep learning. Mother passed away after many years But by then Edison had become a well-known scientist and he had invented many great inventions such as phonograph and electric bulb. One day he was looking at his old memories in leisure moments. Then he saw an old letter in a corner of the almirari and eagerly read it and started reading it. This was the same letter that Edison's teacher gave him in childhood. He remembered how he was declared very clever in the school itself. But Edison got into a daze after reading the letter. It was written in the letter, 'Your child is intellectually weak. So do not send him to school now. 'Suddenly, Edison's eyes started tears of water. He kept crying for hours and then wrote in his diary, 'A great mother has made a very weak intellectual child a great scientist of the century.'

Jai Guruji
(Spiritual Sea ....)

No comments: