Tuesday, May 12, 2015

असफलता का मतलब कुछ कमियां है ..(Failure means has some drawbacks ..)


चित्र प्रदर्शित नहीं किया गया

नोबेल पुरस्कार विजेता कथाकार अर्नेस्ट हेमिंग्वे बचपन में बड़े हंसोड़ और नटखट थे। पढ़ने-लिखने में भी तेज थे और ईश्वर ने उन्हें गजब की कल्पना शक्ति भी दी थी। एक बार उनके शिक्षक ने बच्चों से कहानी लिखने को कहा। कहानी लिखने के लिए एक महीने का समय दिया। हेमिंग्वे ने सोचा, कहानी लिखने के लिए एक महीने की क्या जरूरत है। यह तो एकाध घंटे में ही लिखी जा सकती है। दिन गुजरते जा रहे थे, पर वह खेलकूद में मस्त रहे। उनकी बहन ने कई बार कहानी लिखने की याद दिलाई, लेकिन हर बार वह यही कहकर टालते रहे कि कहानी तो एक घंटे में लिख देंगे। कहानी जमा करने के दिन से ठीक पहले की रात को भी हेमिंग्वे की बहन ने उन्हें कहानी की याद दिलाई, पर उन्हें नींद आ रही थी। कहानी सुबह लिख लूंगा, सोचकर वह सो गए। सुबह उठकर उन्होंने हड़बड़ाहट में लिखना शुरू किया। कहानी तो पूरी कर ली, मगर वह उससे संतुष्ट नहीं हुए। उन्हें लग रहा था कि कहानी में भाषा और कथा सूत्रों में सुधार की जरूरत है। समय की कमी के कारण वह चाहकर भी सुधार नहीं कर सकते थे। अंतत: उन्होंने बिना सुधारे ही अधूरे मन से कहानी शिक्षक को सौंप दी। बहरहाल, पुरस्कार किसी और छात्र को मिला। हेमिंग्वे निराश होकर घर लौटे तो उनकी बहन ने कहा,‘हर काम अंतिम क्षणों में निपटाने की आदत के कारण ही तुम्हें पुरस्कार नहीं मिला। इस असफलता से सबक लो और हर काम नियम से समय पर करने की आदत डालो।’ हेमिंग्वे ने अपनी आदत बदल ली। आज दुनिया उन्हें श्रेष्ठ रचनाकार के रूप में याद करती है। 
जय गुरुजी.

In English:

(Nobel Prize-winning novelist Ernest Hemingway and naughty as a child were the big spoof. Reading faster and God had given him a wonderful imaginations. His teacher told the children to write a story. A month's time to write the story. Hemingway thought, do you have a month to write the story. It can be written in the hour or so. Days were passing, but he sports are cool. His sister recalled many times to write, but every time she kept delaying this by saying that the story will write in an hour. The story of the night before the day of submission of Hemingway sister reminded him of the story, he was sleepy. The story I will write in the morning, thinking she was asleep. He began to write up in the morning jittery. So the story has finished, but he was not satisfied with it. They seemed in the story is the need to improve the language and narrative sources. Due to lack of time he had left behind can not improve. Finally, without a word, handed the half-hearted tale teacher. However, the award went to another student. Hemingway returned home in despair, his sister said, "everything at the last minute because of the habit of settling award you did not. Take a lesson from this failure and the time used to put all the work rules. "Hemingway changed his habit. He is best remembered as the creator of the world today.)
Jai Guruji.

No comments: