Friday, January 22, 2016

आत्मबोध ..(Self-realization ..)


Image result for Self-realization

सदियों से जीवन के चक्रव्यूह में मानव अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास करता रहा है। वह अनवरत प्रयास करता रहता है कि कब अपने लक्ष्य का भेदन करे। अपनी शक्ति को जाने बगैर वह अनेक प्रयोग करता है। यदि कोई जान भी लेता है तो वह ठीक से प्रयोग नहीं कर पाता। वह अपनी शक्ति को अनावश्यक कार्यो में क्षीण कर देता है। अपनी शक्ति का सदुपयोग नहीं कर पाने के कारण आज के मानव के समक्ष अनेक प्रश्न खड़े हो गए हैं। जब आदमी पैदा हुआ था तब वह ठीक था। तब तक मन की दौड़ प्रारंभ नहीं हुई थी। विवेक को अपने स्वरूप का आभास नहीं हुआ था। आज की तरह उसके पास समस्याओं का अंबार नहीं था और न ही जीवन की दौड़ लंबी थी। वह जहां कहीं था, प्रसन्न था। आनंदित था। ज्यों ही व्यक्ति ने विकास के मार्ग पर कदम बढ़ाया, उसके मन में अनेक विचार आने लगे। तभी से वह संसार को अपना सब कुछ समझकर उसे अपने में समेटने का प्रयास करने लगा। उसका अपना ही भविष्य प्रश्न बनकर खड़ा होने लगा। समस्याएं पनपने लगीं। धीरे-धीरे परिवार की समस्या, समाज और राष्ट्र की समस्या और उनके प्रति उसके कर्तव्य बोध का भाव जाग्रत हुआ। अब वह धीरे-धीरे अपने आपको चारों तरफ से घिरा पाने लगा। मनुष्य की निर्मल विचारधारा अब संघर्ष में बदलने लगी। समाधान के जितने प्रयास किए गए, उतना ही उलझता गया। भागने का प्रयास किया, तो जीवन अनेक प्रश्न लेकर खड़ा हो गया। जीवन में दो प्रवृत्तियां सामने आईं - सांसारिक और आध्यात्मिक। दोनों में मन पर जो प्रवृत्ति ताकतवर बनकर छाई, व्यक्ति उधर ही झुक गया। आध्यात्मिक शांति के लिए मानव अपना साम्राज्य फैलाने में पूर्णतया कामयाब नहीं हो सका। उसने अतीत और वर्तमान में भौतिक विकास की चकाचौंध को महत्व दिया। भविष्य का गर्भ तो व्यक्ति के विकास में प्रश्न बनकर आज भी ज्यों का त्यों खड़ा है। कारण आत्मबोध से भागने की मनुष्य की प्रवृत्ति। फलस्वरूप काम, क्रोध, लोभ, ईष्र्या, द्वेष, मद आदि नकारात्मक प्रवृत्तियां आज मनुष्य की आध्यात्मिक विरासत को लूट रही हैं, लेकिन यह स्थिति अब ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहींहै। ऐसा इसलिए, क्योंकि भौतिकतावाद की पराकाष्ठा पर पहुंचकर मनुष्य का भौतिकवाद से मोहभंग हो जाता है।
जय गुरूजी. 

In English:

(Encompassing centuries of human life has been striving to achieve its goal. He continued that when attempts to penetrate their target. Knowing that his power has many uses. If a life even if he can not properly use. His power is unnecessary impair operations. Due to not utilize the power of the human to the many questions raised. When the man was born, he was fine. The race did not start until the mind. Sense was not aware of their nature. He was not like today heap of problems, nor the race of life was long. Wherever he was, was pleased. Was blissful. As soon as one more step on the path of development, many thoughts came into his mind.. Since then, everything he thinks the world of him and began to try to wrap up. Began to question stands as his own future. Problems began to flourish. Gradually the problem of family, society and the nation's problems and his sense of duty, a sense of waking up to them. Now he slowly began to get the land-locked. Man in pure ideological struggle now began to change. The efforts made to solve, the more entangled. Attempted to escape the life of a number of questions arose. In life there were two trends - worldly and spiritual. Bear in mind both the tendency to be stronger, the person there was only 1 succumbed to spiritual peace could not succeed fully in human spread his empire. He gave importance to the glare of the past and present physical development. If the person in question as the development of future pregnancies still stands intact. Due to the tendency of humans to escape from self-realization. Consequently, anger, greed, jealousy, envy, pride, etc. negative trends today is robbing man's spiritual heritage, but this situation is not lasting longer. That's because it came at the culmination of materialism man becomes disillusioned with materialism.)
Jai Guruji.

No comments: