Thursday, January 15, 2015

ये हैं दुनिया के टॉप दरियादिल बॉस ...

दुनिया में ऐसे बॉस की भी कमी नहीं है जो अपने कर्मचारियों को खुश रखने के लिए दिल खोल कर खर्च कर करते हैं। कुछ बॉस मानते हैं कि टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पार्टी या गिफ्ट्स बेहतर तरीके हैं। आइए हम बताते हैं आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही दरियादिल बॉस के बारे में जो कर्मचारियों की खुशी के लिए दिल खोलकर खर्च करते हैं। जानिए कौन हैं ऐसे ही दरियादल बॉस..






इंफोसिस के नए सीईओ विशाल सिक्का ने पिछले दिनों अपने 3,000 टॉप एम्प्लॉयीज को आईफोन6 दिए थे। उनकी ही तरह कुछ और बिजनेस हेड्स हैं, जिनका दिल उनकी कंपनियों के प्रॉफिट की तरह बड़ा है।




रिचर्ड ब्रैंसन का 'अनलिमिटेड' हॉलिडे गिफ्ट

अक्टूबर 2014 में वर्जिन के बॉस ने ऐलान किया था कि ब्रिटेन और अमेरिका के उनके पर्सनल स्टाफ में से 170 एम्प्लॉयी जब चाहें और हॉलिडे ले सकते हैं और अपनी मर्जी से तय कर सकते हैं कि वे कितने दिनों का हॉलिडे चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट किया था, 'हमारे यहां 9 टु 5 की पॉलिसी नहीं है, तो हमें वैकेशन पॉलिसी की भी जरूरत नहीं है।'





सावजीभाई ढोलकिया का दिवाली बोनस

2014 में सूरत के डायमंड ट्रेडर ढोलकिया अपने दिवाली गिफ्ट के कारण सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने एन्युअल टारगेट पूरे करने वाले 200 कर्मचारियों को मकान, 525 को डायमंड ज्वैलरी और 491 कर्मचारियों को नई कारें गिफ्ट की थीं।



स्टीफन जे क्लूबेक की कॉलेज फंड स्पॉन्सरशिप

डायमंड रिजॉर्ट्स के अमेरिकी फाउंडर और चेयरमैन क्लूबेक को रियलिटी शो अंडरकवर बॉस में आने वाले बेहतरीन बॉस का तमगा दिया जा चुका है। यह रियलिटी शो मैनेजमेंट की दुनिया के नामचीन लोगों को उनकी ही कंपनियों में छिपकर काम करने का मौका देता है। क्लूबेक ने एक कर्मचारी की बेटी की कॉलेज एजुकेशन की फीस दी थी और एक अन्य कर्मचारी के कैंसर ट्रीटमेंट का खर्च उठाया था।



हेनरी एंजलहार्ट की ऑफिस पार्टी

अपने कर्मचारियों के लिए दरियादिली दिखाने में एडमिरल इंश्योरेंस के सीईओ एंजलहार्ट का कोई सानी नहीं है। एक बार उन्होंने एक ऑफिस पार्टी के लिए कार्डिफ में एक स्टेडियम बुक करने पर लगभग 4.7 करोड़ रुपये लुटा दिए थे। इस पार्टी के लिए एलिस इन वंडरलैंड और हैरी पॉटर थीम रखी गई थी। यही नहीं, इसमें पॉप स्टार ओली मुर्स ने भी परफॉर्म किया था।





ओपरा विन्फ्रे का क्रूज हॉलिडे

दिल खोलकर खर्च करने वाली विनफ्रे अपनी ऑडियंस को शानदार गिफ्ट्स देती रहती हैं। तो एम्प्लॉयीज पर वह मेहरबान क्यों नहीं होंगी? 2009 में विनफ्रे ने अपने कर्मचारियों को भूमध्य सागर में 10 दिनों के लिए क्रूज हॉलिडे पर रवाना कर दिया था। इस पर करीब 4.6 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।



केन ग्रेंडा का $1.5 करोड़ का कैश गिफ्ट

मेलबर्न की ट्रांसपोर्ट फर्म ग्रेंडा के लगभग 2,000 कर्मचारी 2012 में तब हैरान रह गए थे, जब उन्हें उनके बैंक एकाउंट्स में अचानक बहुत बड़ी रकम दिखी। यह रकम कुल 1.5 करोड़ डॉलर की थी। बाद में पता चला कि उनके बॉस केन ग्रेंडा और उनके बेटों ने अपनी कंपनी बेचने से मिली रकम का कुछ हिस्सा अपनी पूरी टीम के साथ शेयर करने का फैसला किया था।


Jai Guruji.
Email: birendrathink@gmail.com

No comments: