Tuesday, December 16, 2014

Religion Quotes ...

Religion Quotes ...

 (HUMAN - SERVICE)



दूसरे धर्मो की निंदा करना गलत है। सच्चा व्यक्ति वह है जो दूसरे धर्मो की भी हर उस बात का सम्मान करता है जो सम्मान के लायक है। ~~   सम्राट अशोक
हम भारतीय सभी धर्मों के प्रति केवल सहिष्णुता में ही विश्वास नहीं करते , वरन सभी धर्मों को सच्चा मानकर स्वीकार भी करते हैं | ~   स्वामी विवेकानंद
जो उपकार करे, उसका प्रत्युपकार करना चाहिए, यही सनातन धर्म है | ~ वाल्मीकि
प्रलोभन और भय का मार्ग बच्चों के लिए उपयोगी हो सकता है| लेकिन सच्चे धार्मिक व्यक्ति के दृष्टिकोण में कभी लाभ हानि वाली संकीर्णता नहीं होती|  ~  आचार्य तुलसी
मनुष्य की धार्मिक वृत्ति ही उसकी सुरक्षा करती है| ~  आचार्य तुलसी
धार्मिक व्यक्ति दुःख को सुख में बदलना जानता है|  ~  आचार्य तुलसी
धार्मिक वृत्ति बनाये रखने वाला व्यक्ति कभी दुखी नहीं हो सकता और धार्मिक वृत्ति को खोने वाला कभी सुखी नहीं हो सकता|  ~ आचार्य तुलसी
अहिंसा ही धर्म है, वही जिंदगी का एक रास्ता है | ~ महात्मा गांधी

अभागा वह है, जो संसार के सबसे पवित्र धर्म कृतज्ञता को भूल जाती है | ~ जयशंकर प्रसाद

Jai Guruji.

E-mail: birendrathink@gmail.com

No comments: